राजस्थान

महिला से चेन लूट का प्रयास, भाग रहे युवक को महिलाओं ने पकड़ा

Admin4
20 July 2023 7:06 AM GMT
महिला से चेन लूट का प्रयास, भाग रहे युवक को महिलाओं ने पकड़ा
x
जोधपुर। सबसे सुरक्षित मानें जाने वाले भीतरी शहर के जून मण्डी स्थित मंदिर में दर्शन करने आई महिला से एक युवक ने चैन लूटने का प्रयास किया। महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट के बाद उसे खाण्डा फलसा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। (Chain robbery)थानाधिकारी गीता बिश्नोई ने बताया कि भीतरी शहर की एक महिला दोपहर में जूनी मण्डी के पास बाल किशन लाल मंदिर के दर्शन करने गई थी, जहां एक युवक भी आया। मंदिर में दर्शन करने के बाद महिला लौटने लगी तो युवक ने गले में झपट्टा मार सोने की चेन तोड़ ली और भागने लगा। महिला के चिल्लाने पर आस-पास की कुछ अन्य महिलाओं ने हिम्मत व सतर्कता दिखाकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। उसके पास से महिला की चेन मिल गई। आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने युवक से मारपीट भी की।
पुलिस मौके पर पहुंची और माता का थान थानान्तर्गत कीर्ति नगर के हुड़को क्वार्टर निवासी अजय पुत्र बुद्धराज वाल्मिकी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में महिला की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।आशियाना थाना क्षेत्र के रूचि खण्ड में घर के बाहर खाना खाकर टहल रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवारों ने चेन लूट ली। वह लुटेरों के धक्के से गिर कर चोटिल हो गईं। पीड़िता शारदा मिश्रा के मुताबिक खाना खाकर रात करीब 10 बजे घर से बाहर टहल रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने लगे। लुटेरे के धक्के से जमीन में गिरने से घुटने में चोट आ गई। इंस्पेक्टर आशियाना दीपक पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।
Next Story