राजस्थान

14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Admin Delhi 1
7 Jun 2023 5:50 PM IST
14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास
x

भरतपुर न्यूज: भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक 35 साल के व्यक्ति ने 14 साल की लड़की से रेप की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर मेडिकल करवा दिया है।

घटना 1 जून रात 11 बजे की है। लड़की अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। वह रात 11 बजे टॉयलेट करने के लिए कमरे से बाहर निकली तो वहां उसका पड़ोसी पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही लड़की कमरे से बाहर आई, आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

लड़की के परिजन और आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। लड़की ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया।

Next Story