राजस्थान

जिले में रात 2 बजे महिलाओं पर हमला, चुनावी रंजिश में बुजुर्ग का फोड़ा सिर

Admin Delhi 1
9 Jun 2023 12:50 PM GMT
जिले में रात 2 बजे महिलाओं पर हमला, चुनावी रंजिश में बुजुर्ग का फोड़ा सिर
x

अलवर न्यूज़: अलवर के कठूमर के बेरका गांव में बुधवार रात 2 बजे घर में सो रही महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें एक बुजुर्ग महिला का सिर फोड़ दिया। वहीं 18 साल की युवती के दांत टूट गए। हमला करने वाले पड़ोसी हैं। जिनके साथ चुनावी रंजिश सामने आई है। हालांकि पुलिस को सूचना दे दी। अब पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी।

बेरका गांव निवासी भगवान सिंह ने बताया कि वे 2015 से 20 तक सरपंच रहे। अब नया सरपंच बन गया। चुनाव में हारजीत होती रहती है। लेकिन, हमारे पास में एक फौजी परिवार है। वे हम पर चुनाव हारने से लेकर कई तरह के मनगढंत आराेप लगाते हैं। उसी के चलते रात को फौजी भोला पुत्र हरवीर उसका भाई ओम सिंह दोनों घर में घुसे। महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके पास सरिए और हथियार भी थे। बुजुर्ग महिला शांति देवी का सिर फोड़ दिया। वहीं 18 साल की युवती कृष्णा के दांत तोड़ दिए।

Next Story