राजस्थान

सांगानेर सदर थाने में जमीन नापने गई टीम पर हमला, गाड़ी समेत बनाया बंधक हमलावर Shravan Chaudhary व साथियों पर केस दर्ज

Neeraj Sahu
20 May 2025 5:59 PM IST
सांगानेर सदर थाने में जमीन नापने गई टीम पर हमला, गाड़ी समेत बनाया बंधक हमलावर Shravan Chaudhary  व साथियों पर केस दर्ज
x
जमीन नापने गई टीम पर हमला
Jaipur. सांगानेर तहसील के शियों सिंह पूरा कलावाला गांव में सीमांकन के दौरान शांति से कार्य कर रही टीम पर करीब 10 से 15 लोगों के समूह ने हमला कर उन्हें बंधक बना लिया, गाली-गलौज की और उनकी बोलेरो गाड़ी पर अवैध कब्जा कर लिया। पीड़ितों ने आरोपी श्रवण चौधरी व उसके सार्थियों के खिलाफ सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 16 मई को उस समय घटी जब सर्वे टीम की टीम अपने स्वामित्व वाली भूमि पर पहुंची ,जिसकी सीमांकन की प्रक्रिया पहले ही 4 मई को हल्का पटवारी की मौजूदगी में पूरी की जा चुकी थी, और उसमें क्षेत्रीय काश्तकारों हिम्मत सिंह यादव एवं श्रवण चौधरी के प्रतिनिधियों की सहमति भी दर्ज की गई थी।
16 मई की सुबह 10 बजे से सीमांकन का कार्य शुरू हुआ, जो कि शाम करीब 6-7 बजे तक चला। कार्य लगभग पूरा ही होने वाला था कि उसी दौरान आरोप है कि श्रवण चौधरी, हिम्मत यादव और उनके साथ करीब 10-15 लोग दो गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने कथित रूप से खेत में लगी तारबंदी को लांघा और सीधे जमीन में घुसकर हमला बोल दिया।
हमले के दौरान पीड़ितों को चारों ओर से घेरकर बंधक बना लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि टीम के सदस्यों को पीटा गया और इनके सिर, चेस्ट और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया और हथियार होने की धमकी देकर डराया गया।
घटना की जानकारी मौके पर बंधक बने लोगों ने तुरंत सांगानेर सदर थाने को सूचित किया। पुलिस लगभग रात 8:30 बजे मौके पर पहुंची और सभी पीड़ितों को छुड़ाया।
आवेदन के अनुसार, हमलावरों ने मिलकर संगठित तरीके से आपराधिक अतिचार किया, सीमांकन प्रक्रिया को बाधित किया और सरकारी आदेशों को चुनौती दी। पीड़ितों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का कुछ वीडियो फुटेज भी उनके पास है, जिससे हमलावरों की पहचान संभव है।
पुलिस ने पीडितों शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 329(3), 115(2), 126(2), तथा 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच ASI रामावतार कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story