राजस्थान

ATS ने OPJS यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री रैकेट का किया पर्दाफाश

SHIDDHANT
26 Aug 2025 9:28 PM IST
ATS ने OPJS यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री रैकेट का किया पर्दाफाश
x

DELHI चूरू/दिल्ली: राजस्थान विशेष कार्य बल (ATS) ने चूरू स्थित OPJS यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में 25 हजार रुपये की इनामी और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रही संगीता कड़वासरा को दिल्ली के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। ATS ने सात दिन की कड़ी निगरानी और ‘कटुरागिनी’ नामक ऑपरेशन के तहत आरोपी महिला को फ्लैट की बिजली काटकर धर दबोचा। आरोप है कि संगीता यूनिवर्सिटी के मालिक जोगेंद्र सिंह के साथ मिलकर हजारों बैकडेट डिग्रियां छापती और दलालों के जरिए लाखों रुपये वसूलती थी।

सूत्रों के अनुसार, संगीता कड़वासरा को पहले रेलवे में नौकरी मिली थी, लेकिन 2014 में पति से तलाक लेने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह अपनी बहन सरिता के जरिए रोहतक के एक न्यूज चैनल में काम करने लगीं और बाद में OPJS यूनिवर्सिटी सांखू किला, चूरू में ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त हुईं।

ATS आईजी विकास कुमार ने बताया कि संगीता ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स की बैकडेट डिग्रियां प्रिंट कर दलालों के माध्यम से वितरित की और इसके बदले मोटी रकम प्राप्त की। उनके नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के मालिक के साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे, जो डिग्रियों को बिक्री के लिए तैयार करते थे। ATS की गिरफ्तारी और ऑपरेशन के बाद यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्जी डिग्री कारोबार पर बड़ी चोट लगी है। अधिकारियों ने कहा कि रैकेट के अन्य प्रमुख सदस्य और दलालों की खोज जारी है और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story