राजस्थान
ICDS मुख्यालय पर साहिबजादों के अद्वितीय साहस और बलिदान को किया गया नमन
Tara Tandi
26 Dec 2025 6:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा ऑनलाइन सहभागिता की गई।
वीर बाल दिवस के अवसर पर निदेशक आईसीडीएस ( समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय) वासुदेव मालावत तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को जयपुर स्थित आईसीडीएस मुख्यालय पर गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (7 वर्ष) के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद कर नमन किया गया।
निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने इस अवसर पर बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
निदेशक ने बताया कि साहिबजादों ने देशभक्ति, स्वाभिमान और सच्चाई के लिए दुश्मन के आगे झुकने से इनकार कर दिया और अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि साहिबजादों के बलिदान का यह दिन बच्चों में निडरता और बलिदान के मूल्यों को स्थापित करता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं में गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की बहादुरी और बलिदान से प्रेरणा लेने और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक अनुपमा टेलर ने अपनी कविता से साहिबजादों के बलिदान को नमन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्णय और निर्देशानुसार गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (7 वर्ष) के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करने हेतु प्रति वर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
TagsICDS मुख्यालय साहिबजादोंअद्वितीय साहसबलिदान किया गया नमनICDS headquarterspays tribute to theSahibzadas for their unparalleledcourage and sacrifice.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





