राजस्थान

एसो. हाईकोर्ट ने प्रोफेसर परमार और दोनों छात्रों को जमानत दी, यह है पूरा मामला

Admin Delhi 1
3 May 2023 4:11 PM IST
एसो. हाईकोर्ट ने प्रोफेसर परमार और दोनों छात्रों को जमानत दी, यह है पूरा मामला
x

कोटा न्यूज: आरटीयू में पास करने की एवज में छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव डालने के केस में हाईकाेर्ट ने मंगलवार काे आराेपी एसाेसिएट प्राेफेसर गिरीश परमार, सहयाेगी छात्र अर्पित अग्रवाल व इशा यादव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इनके खिलाफ दादाबाड़ी थाने में ऐसी दाे रिपाेर्ट दर्ज हुई थी। 21 दिसंबर को पुलिस ने परमार व अर्पित को गिरफ्तार कर लिया था। एसआईटी ने कुछ दिन बाद छात्रा इशा को भी गिरफ्तार किया था।

फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेगा आरोपी परमार: आरोपी गिरीश परमार, बिचाैलिया छात्र अर्पित व छात्रा इशा करीब साढ़े 4 महीने से जेल में है। परमार के खिलाफ 4 केस दर्ज हैं। पुलिस 3 प्रकरणाें में पूछताछ के बाद दो में चालान पेश कर चुकी है। फिलहाल एक मामले में परमार को कस्टडी में नहीं लिया है। उसे 4 में से 2 प्रकरणाें में जमानत मिल गई। बाकी दो केस में जमानत होने पर ही एसोसिएट प्रोफेसर जेल से बाहर आ सकेगा।

Next Story