राजस्थान
मुख्यालय पर मौजूद रहने के आदेश की अवहेलना पर सहायक अभियंता निलंबित
Tara Tandi
27 May 2024 10:12 AM IST

x
जयपुर। मुख्यालय पर मौजूद रहने के आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई करते हुए जयपुर डिस्कॉम ने बूंदी जिले के नैनवां उपखंड के सहायक अभियंता (ओ एंड एम) श्री जमनालाल मीणा को निलंबित कर दिया है। जयपुर डिस्कॉम के सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर निलंबन काल में उन्हें अधीक्षण अभियंता कार्यालय (ओ एंड एम )बूंदी में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष एवम प्रबंध निदेशक (डिस्कॉम) ने गत दिनों एक आदेश जारी कर प्रदेश में समस्त फील्ड अभियंताओं को भीषण गर्मी के दृष्टिगत मुख्यालय पर मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
Tagsमुख्यालय मौजूदआदेश अवहेलनासहायक अभियंता निलंबितHeadquarters presentorders disobeyedAssistant Engineer suspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





