राजस्थान

सहायक निदेशक ने आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

Tara Tandi
29 May 2024 6:52 PM IST
सहायक निदेशक ने आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण
x
डूंगरपुर । आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर के सहायक निदेशक हनुमान मीणा ने बुधवार को उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय, डूंगरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक भरत कुमार जोशी ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया गया। सहायक निदेशक ने विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ कार्यों को लेकर बैठक ली। निरीक्षण में जनआधार योजना की समस्या समाधान, जनआधार हेल्प-डेस्क, प्रकाशन, एसडीजी, स्थानीय निकाय लेखे, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, ई-ग्राम, कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग एवं संस्था आधार आदि विभागीय कार्यों पर चर्चा की गई एवं जिले के कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभी सांख्यिकी कार्मिक उपस्थित रहे।
Next Story