राजस्थान

सहायता राशि स्वीकृत

Tara Tandi
21 Sep 2023 1:12 PM GMT
सहायता राशि स्वीकृत
x


जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने आदेश जारी कर जिले की चूरू तहसील के ढ़ाढ़र निवासी राजेन्द्र कुमार जाट की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण आवेदनकर्ता बिमला उर्फ विमला पत्नी गिरधारीलाल जाट को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

इसी क्रम में राजगढ़ तहसील के नौरंगपुरा निवासी अजित कुमार पूनियां की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी सुमन को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि चूरू एवं राजगढ़ तहसीलदार द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर स्वीकृत की गई है।


Next Story