राजस्थान

विधानसभा आम चुनाव ः अब 25 नवंबर को होगा मतदान

Tara Tandi
11 Oct 2023 6:29 PM IST
विधानसभा आम चुनाव ः अब 25 नवंबर को होगा मतदान
x
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा आम चुनाव 2023 कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी आदेशानुसार अब प्रदेश में शनिवार, 25 नवंबर को मतदान होंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत 30 अक्टूबर, 2023 को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 6 नवंबर 2023 तक नामांकन लिए जाएंगे। 7 नवंबर को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 नवंबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। शनिवार, 25 नवंबर 2023 को मतदान होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
Next Story