राजस्थान
विधानसभा आम चुनाव 2023 जिला चुनाव नियंत्रण एवं हेल्पलाईन कक्ष स्थापित
Tara Tandi
5 Oct 2023 5:06 PM IST

x
विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर चुनाव से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा चुनाव कार्य के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 5 में चुनाव नियंत्रण एवं हेल्पलाईन कक्ष स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि चुनाव नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाईन कक्ष के दूरभाष नम्बर 0154-2445540, जिला संपर्क केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0154-2442280, टोल फ्री नम्बर 1950 तथा मेल आईडी [email protected] संचालित है। चुनाव नियंत्रण कक्ष आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही सक्रिय हो जायेगा। जिला चुनाव नियंत्रण एवं हेल्पलाईन कक्ष के प्रभारी अधिकारी सहायक निदेशक लोक सेवाएं श्री ऋषभ जैन, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी श्री राजेश हजारा को लगाया गया है।
-----------
Next Story





