राजस्थान

विधानसभा चुनाव-2023 अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के दौरान रहेगी कड़ी निगरानी

Tara Tandi
28 Sept 2023 3:39 PM IST
विधानसभा चुनाव-2023 अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के दौरान रहेगी कड़ी निगरानी
x
आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान श्रीगंगानगर जिले में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय सीमा जांच के संबंध में संभागीय आयुक्त बीकानेर श्रीमती उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को वीसी के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान, श्रीगंगानगर जिले में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में आपराधिक/गुंडा तत्वों के आवागमन, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, हथियार एवं नगदी के परिवहन की रोकथाम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में चुनाव के दौरान ड्राई डे की सख्ती से पालना, संयुक्त नाकाबंदी करने, चैक पोस्ट संधारण, सीसीटीवी के माध्यम से कडी निगरानी रखने, मादक पदार्थों के परिवहन की रोकथाम हेतु सख्त कार्यवाही करने के संबंध में अवगत करवाया गया।
वीसी के दौरान बीकानेर आईजी श्री ओमप्रकाश पासवान, फाजिल्का एसएसपी, जिला कलक्टर श्री अंशदीप, एसपी श्री विकास शर्मा, एडीएम प्रशासन श्री अरविन्द कुमार जाखड, आबकारी अधिकारी श्रीमती रीना छींपा, श्री प्रेम प्रकाश गोयल सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित )
Next Story