राजस्थान

विधानसभा चुनाव 2023 को शांतिपूर्वक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित जोधपुर जिले में हर तरफ गूंजने लगा

Tara Tandi
11 Oct 2023 6:19 PM IST
विधानसभा चुनाव 2023 को शांतिपूर्वक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित जोधपुर जिले में हर तरफ गूंजने लगा
x
भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही जोधपुर जिले में स्वीप की विभिन्न गतिविधियां जोरों पर चलाई जा रही हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता एवं अनिवार्य मतदान के संकल्पों को साकार करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों और नवाचारों का क्रियान्वयन तेजी पर है। इससे जिले भर में स्वीप के उद्देश्यों के अनुरूप प्रभावी माहौल बनने लगा है। विभिन्न विभागों, संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से लेकर आम जन तक स्वीप के कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भागीदारी निभाने लगे हैं। मतदाता जागरुकता से संबंधित बैठकें, रैलियां, विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं, शपथ ग्रहण और नवाचारों के माध्यम से इस दिशा में रोजाना नवीन गतिविधियां जागरुकता का संचार कर रही हैं।
संलग्नः स्वीप 1 से 8
Next Story