कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले अशोक गहलोत का बयान, कहा- राहुल गांधी बनें कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. लेकिन उसके पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने नई चर्चा शुरू कर दी है. गहलोत ने कहा, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है. हर वर्ग का नेता, कार्यकर्ता, कांग्रेस की हर कमेटी के लोग यही कह रहे हैं. मैं समझता हूं कि राहुल गांधी जी को खुद अध्यक्ष बन जाना चाहिए. ये मेरा मानना है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में हिंसा और तनाव का माहौल है और संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं. हालात गंभीर हैं लेकिन कोई बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





