
x
जयपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनावी रेस से हटते ही यह तो साफ हो गया है कि अब गांधी परिवार की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे ही कांग्रेस अध्यक्ष के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। खड़गे दोपहर एक बजे नामांकन भरेंगे। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले।
खड़गे से मुलाकात के बाद गहलोत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के संबंध में निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए प्रस्तावक बनूंगा। हम कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे ने चुनाव लड़ने का फैसला सही है। अध्यक्ष चुनाव फ्रेंडली मैच है। मल्लिकार्जुन खड़गे का लंबा अनुभव है। मै दिग्विजय सिंह के फैसले का स्वागत करता हूं।
मेरा बस चले मैं कोई पद ना लूं : गहलोत
राजस्थान कांग्रेस की सियासत में मचे बवाल के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि जो सब हुआ वो मेरे नेचर के खिलाफ है। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नही है। मैं 50 साल से कांग्रेस का वफादार हूं। कांग्रेस मजबूत कैसे हो उसके लिए मैं जान लगाना चाहता हूं। मेरा बस चले मैं कोई पद ना लूं। अभी पार्टी तकलीफ में है, तकलीफ में भागना मैं जानता नहीं हूं।
कांग्रेस को मजबूत करने के अभियान में राहुल के साथ
उन्होंने कहा कि देश में मजबूत प्रतिपक्ष होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए राहुल गांधी निकल पड़े हैं, कांग्रेस को मजबूत करने के अभियान में मैं राहुल गांधी के साथ हूं, हाईकमान का फैसला मेरे लिए सबसे पहले ' का फैसला मेरे लिए सबसे
दिग्विजय भी बने मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक
आखिरी पलों में दिग्विजय ने गांधी परिवार के प्रति निष्ठा जाहिर करते हुए चुनाव से नाम वापस ले लिया। वो मल्लिकार्जुन खड़गे के सपोर्ट में उतरे और कहा कि उनके प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय ने कहा कि कैमरे पर बात करूंगा, भागने वाला नेता नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं कल खड़गेजी के घर पर गया कि आप अगर नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। आज जानकारी मिली तो फिर से उनके घर गया। मैंने उनसे कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब वो चुनाव लड़ रहे हैं तो मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।
न्यूज़ क्रेडिट: sachbedhadak

Admin4
Next Story