राजस्थान

अशोक गहलोत ने दिया अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण

Admin Delhi 1
10 Feb 2023 7:19 PM IST
अशोक गहलोत ने दिया अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण
x

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना बजट पेश किया। गहलोत ने 3 घंटे 15 मिनट का सबसे लंबा बजट भाषण दिया। यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है। सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड अब अशोक गहलोत के नाम है। उन्होंने इस बार 12 बजकर 29 मिनट पर भाषण शुरू किया और 3 बजकर 45 मिनट पर समाप्त किया। पिछले साल भी उन्होंने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिया था।

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुफ्त योजनाओं की बाढ़ ला दी। हालांकि सबसे ज्यादा उम्मीदें नए जिलों की घोषणा की थीं, लेकिन गहलोत ने साफ कर दिया है कि रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उस पर विचार करेंगे। यह बजट चुनावी नहीं है।

Next Story