राजस्थान

अशोक गहलोत और सुखजिंदर सिंह रंधावा कल गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान

Admin Delhi 1
28 March 2023 1:15 PM GMT
अशोक गहलोत और सुखजिंदर सिंह रंधावा कल गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान
x

जोधपुर न्यूज: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे की रणनीति बता रही है. इसी कड़ी में गहलोत और रंधावा जोधपुर के गांधी मैदान में संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओं की जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

शहर कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष नरेश जोशी ने बताया कि संभाग के जो कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसी न किसी जिम्मेदारी पर हैं उन्हें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है. मुख्यमंत्री गहलोत और रंधावा मंगलवार दोपहर 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे. सात मंडलों में जनसभा कल से मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश प्रभारी रंधावा मंगलवार से ही राज्य के सभी सातों मंडलों में जनसभाएं शुरू करने जा रहे हैं. मंगलवार सुबह सबसे पहले वह बीकानेर संभाग में जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद सीधे जोधपुर पहुंचेंगे.

Next Story