राजस्थान

कंस्ट्रक्शन कंपनी के केम्प में बिहार के कारीगर की अज्ञात कारणों से मौत

Admin4
29 Dec 2022 12:18 PM GMT
कंस्ट्रक्शन कंपनी के केम्प में बिहार के कारीगर की अज्ञात कारणों से मौत
x
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सरकन घाटी में एक निर्माण कंपनी के डेरे में बिहार के एक कारीगर की अज्ञात कारणों से मौत हो गयी. मृतक ढाई माह से 40 बिहारी मजदूरों के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने आया था। रात 2:30 बजे शौच के लिए उठा और खून की उल्टी होने से गिर गया, जिसे मजदूर अस्पताल ले आए। लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बॉडी- डूंगरपुर जिले के सदर थानाध्यक्ष पोपटलाल लबाना ने बताया कि बिहार निवासी लक्ष्मण सहनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. बताया गया कि बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी जापस माजी का पुत्र नंदू माजी (54) सरिया लगाने का काम करता है. ढाई महीने पहले वह बिहार के 40 मजदूरों के साथ डूंगरपुर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने भी आया था। सरकन घन्टी में कंपनी के कैंप में साथी मजदूरों के साथ रहता था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह डेरे में सो गया। रात करीब 2 बजे शौचालय जाने के लिए उठा। लेकिन वह काफी देर तक नहीं लौटा तो लक्ष्मण सहनी और नागेंद्र सहनी उठे और उसे देखने गए।
नंदू माजी शौचालय के ठीक बाहर फर्श पर लेटे हुए थे। मुंह से उल्टी निकल चुकी थी और खून भी निकल चुका था। उसे गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने लक्ष्मण सहनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन अब शव को लेकर बिहार के पूर्वी चंपारण जाएंगे।
Admin4

Admin4

    Next Story