राजस्थान

रिटायर्ड फौजी से लाखों रुपये हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 May 2023 9:44 AM GMT
रिटायर्ड फौजी से लाखों रुपये हड़पने के आरोप में गिरफ्तार
x

सीकर न्यूज: रुपए डबल करने का झांसा देकर आर्मी के रिटायर्ड कर्मचारी से लाखों रुपए हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले 3 साल से फरार था।

सीकर की उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि दीपचंद निवासी भानपुरा नवलगढ़, झुंझुनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी रिश्तेदार नीतू चौधरी व अन्य सहयोगियों ने उसे डेली डायमंड कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया।

उन्होंने कहा कि वह जितने रुपए कंपनी में निवेश करेगा उसके डबल रुपए उसे मिल जाएंगे। जिसके बाद नीतू चौधरी और अन्य लोगों ने उसे 19 लाख 61 हजार 500 रूपए हड़प लिए। काफी समय बाद जब उसे निवेश किए गए रुपए नहीं मिले तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने आरोपियों से रुपए मांगने शुरू कर दिए।

आरोपी बार-बार उसे रुपए वापस लौटाने का झांसा देते रहे। बाद में आरोपियों ने कर्मचारी को रुपए देने के लिए मना कर दिया।

मामले में पुलिस नेआरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कडी से कडी जोड़ते हुए आरोपी अशोक कुमार (40) निवासी झारखंड की ढाणी, चौमू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Next Story