राजस्थान

खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकॉप्टरों की हुई बीकानेर में इमरजेंसी लैंडिंग

Ashwandewangan
24 May 2023 10:28 PM IST
खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकॉप्टरों की हुई बीकानेर में इमरजेंसी लैंडिंग
x

जयपुर। खराब मौसम के कारण सेना के दो हेलीकॉप्टरों को बीकानेर के खारा गांव में कच्ची सड़क पर उतारना पड़ा। सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले दोनों हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने से पहले ही जोधपुर के लोहावट से रवाना हो गए थे। बीकानेर में खारा के पास कंट्रोल रूम से उनका संपर्क टूट गया।

दोनों हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित हैं। अपने गांव के पास हेलीकॉप्टर उतरते देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सेना की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। बीकानेर में धूलभरी आंधी और बारिश के बीच हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिग करने पर ग्रामीणों ने दोनों पायलटों की सूझबूझ की तारीफ की।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story