राजस्थान

वंदे मातरम् के 150 साल पर सेना का हवाई अभियान, झालावाड़ पहुंचे 3 विमान

Admindelhi1
22 Nov 2026 1:27 PM IST
वंदे मातरम् के 150 साल पर सेना का हवाई अभियान, झालावाड़ पहुंचे 3 विमान
x
गया से बेंगलुरु तक 4,443 KM का सफर, सेना का विशेष अभियान पहुंचा राजस्थान

जयपुर: वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय सेना का विशेष हवाई अभियान शनिवार को राजस्थान के झालावाड़ पहुंचा। अभियान में शामिल तीन माइक्रोलाइट विमानों ने कोलाना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। सेना के विमानों को देखकर एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और स्कूली विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सेना के पायलटों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्हें विमानों को करीब से देखने और उनकी कार्यप्रणाली समझने का मौका मिला। सेना के अधिकारियों ने बताया कि माइक्रोलाइट विमान उड़ान संचालन और सैन्य अभियानों में किस तरह उपयोगी होते हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल के अनुसार, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देशसेवा का संदेश देने के उद्देश्य से यह अभियान 16 नवंबर को गया से शुरू हुआ था। तीन विमानों के जरिए 21 उड़ान दिवसों में करीब 4,443 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। अभियान का समापन 7 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सेना में भर्ती, करियर के अवसरों और सैन्य सेवाओं से जुड़े सवाल भी पूछे। अधिकारियों ने युवाओं को अनुशासन, साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम के महत्व के बारे में बताया।

सेना के इस अभियान ने झालावाड़ के विद्यार्थियों को सैन्य विमानन और भारतीय सेना की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का अवसर दिया।

Next Story