सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी, युवक ने इस कारण की आत्महत्या

कोटा. राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) इलाके में एक फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने से आहत व मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. कुछ दिन बाद ही युवक दूल्हा (Groom) बनने वाला था. अगले महीने देवउठनी पर युवक की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से घर में चल रही थीं. कुछ दिन बाद युवक दूल्हा बन घोड़ी पर चढ़ने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वह फांसी के फंदे पर लटक गया. युवक की मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई है. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के बालाजी नगर निवासी 23 वर्षीय चंद्रप्रकाश कुम्हार का शव बीते गुरुवार को उसके ही कमरे में पंखे पर लटका पाया गया. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें डॉन (Don) द्वारा परेशान करने का जिक्र होना बताया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





