राजस्थान

सेवानिवृति दिवस को ही समस्त पेंशन परिलाभो कि स्वीकृति जारी की जाएं

Tara Tandi
12 Jun 2023 2:09 PM GMT
सेवानिवृति दिवस को ही समस्त पेंशन परिलाभो कि स्वीकृति जारी की जाएं
x
2023/ उपनिवेशन विभाग बीकानेर के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रवण कुमार हटीला ने समस्त अधिनस्थ कार्यालय को निर्देशित किया है कि 1 जून 2023 से सेवानिवृत होने वाले कार्मिको को सेवानिवृति दिवस को ही समस्त पेंशन परिलाभों की स्वीकृति जारी करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आईएफएमएस 3 का उपयोग करते हुऐ परिपत्र में वर्णित सम्पूर्ण दिशा निर्देशों एवं प्रक्रियाओं की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि अधिनस्थ सेवानिवृत कार्मिको को भी इसके बारे में पूर्ण अवगत करवाते हुए कार्यवाही की जाए। इस प्रक्रिया के तहत किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं भविष्य में सेविनिवृति परिलाभों के भुगतान में कारण ब्याज देयता उत्पन्न होने पर सम्बन्धित अधिकारी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने बताया कि ई पेंशन के संचालन में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या या अधिक जानकारी के लिए उपनिवेशन कार्यालय के लेखा शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।
Next Story