राजस्थान

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6 नवीन कार्यालयों की स्वीकृति

Ashwandewangan
8 Jun 2023 6:26 PM IST
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6 नवीन कार्यालयों की स्वीकृति
x

जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6 नवीन कार्यालय खोलने एवं इन कार्यालयों के संचालन के लिए 52 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

प्रस्ताव के अनुसार नागौर जिले के कुचामन में वृत्त (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय, जायल में खण्ड (अधिशाषी अभियंता) कार्यालय तथा डेह में उपखण्ड (सहायक अभियंता) कार्यालय खोला जाएगा। इसके साथ ही सीकर जिले के खण्डेला में खण्ड (अधिशाषी अभियंता) कार्यालय एवं अजमेर के सावर तथा अलवर के भिवाड़ी में उपखण्ड (सहायक अभियंता) कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बजट 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story