राजस्थान

अप्रेन्टिसशिप एवं जॉब ड्राईव कैम्पस का आयोजन 9 अक्टूबर को

Tara Tandi
7 Oct 2023 7:42 PM IST
अप्रेन्टिसशिप एवं जॉब ड्राईव कैम्पस का आयोजन 9 अक्टूबर को
x
सीआईआई मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे नेशनल बॉल बियरिंग कम्पनी जयपुर एवं डबल्यूएमडबल्यू मेटल फेबिक्स लिमिटेड जयपुर के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में अप्रेन्टिसशिप एवं जॉब ड्राईव कैम्पस का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के उपनिदेशक श्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में सभी इंजीनियरिंग ट्रेड से आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकते है। संस्थान के उपाचार्य श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि कैम्पस में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपने साथ मूल दस्तावेज मय फोटो कॉपी सहित 10वीं की अंकतालिका, आईटीआई पास की अंकतालिका, आधार कार्ड, दो पासपार्ट साईज फोटो लेकर अपनी उपस्थिति देंगे। संस्थान के सर्वेयर श्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी जिनकी उम्र 28 वर्ष से कम है भाग ले सकेगें। यह कैम्पस केवल अजमेर राजस्थान के अभ्यार्थियों के लिए है।
Next Story