राजस्थान

तीन साल से खाली पड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

Admin Delhi 1
12 July 2023 12:01 PM IST
तीन साल से खाली पड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: तीन साल से खाली पड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर अरोडवंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर मगलानी को नियुक्त किया गया है। मगलानी अरोडवंश समाज का नेतृत्व करने के कारण अभी अरोड़ा और पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा है। विधानसभा चुनाव से पांच महीने पहले उनकी इस पद पर नियुक्ति हालांकि चुनौती भरी है।

कांग्रेस संगठन में ब्लॉक स्तरीय जिम्मेवारी देख चुके मगलानी को इसके लिए सबसे उपयुक्त चेहरा मानते हुए यह फैसला किया गया है। कार्यकारिणी में सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़, पूर्व सांसद भारत राम और पूर्व विधायक जगतार सिंह कंग को प्रदेश उपाध्यक्ष, शिमला देवी नायक को महासचिव, गगन वडिंग, रमेश महेंद्रा और रामदेवी बावरी को सचिव बनाया गया है।

जुलाई 2020 से खाली है पद कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद जुलाई 2020 से खाली है। उस समय सचिन पायलट को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम पद से हटाने का विरोध करते हुए पूर्व विधायक संतोष सहारण ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Next Story