राजस्थान

उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 18 तक

Admin Delhi 1
17 April 2023 4:07 PM IST
उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 18 तक
x

राजसमंद न्यूज: राज्य सरकार द्वारा दी गई मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन पत्र में उनके द्वारा उठाई गई आपत्तियों को दूर करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपरोक्त तिथि तक अपने आवेदनों की जांच कर अपनी आपत्तियां दूर करवा सकते हैं।

उक्त तिथि के उपरान्त यदि कोई छात्र अपनी आपत्ति दूर नहीं कर पाता है तो उसे छात्रवृत्ति नहीं दी जायेगी, जिसके लिए छात्र स्वयं जिम्मेवार होगा।

Next Story