राजस्थान

Rajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत अंत्योदय कल्याण समारोह आयोजित

Tara Tandi
27 March 2025 4:55 PM IST
Rajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत अंत्योदय कल्याण समारोह आयोजित
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत गुरूवार को अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से प्रसारण नई धानमंडी के दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला प्रमुख श्रीमती कविता, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संबोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा विशेष योग्यजन विद्यार्थियों में श्रवण यंत्र और स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों में पट्टा मय कार्ड वितरित किए गए।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 92 हजार निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ रुपए का हस्तांतरण, पात्र परिवारों को स्वामित्व कार्ड योजना में पट्टा वितरण, डांग, मगरा एवं मेवात क्षेत्रीय योजना हेतु 300 करोड़ रुपए, माटी कलाकारों को विद्युत चालित चाक वितरण, दिव्यांगजनों को पावर ड्रिवन व्हील चेयर एवं असिस्टिव डिवाइस और ग्रामीण विकास का नया ई-वर्क पोर्टल 2.0 एवं मोबाइल एप शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेन्द्र पाल सिंहए श्री अमरजीत सिंह लहरी, बीडीओ श्री भंवरलाल स्वामी, श्री दुष्यंत जैन, श्री जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story