भरतपुर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने आबकारी निरीक्षक एवं दलाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए वृत-बयाना जिला भरतपुर का आबकारी निरीक्षक को अपने दलाल सहित परिवादी से पचास हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की भरतपुर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी लाइसेंसशुदा शराब की दुकानों पर कार्रवाई नहीं करने, निर्बाध रूप से चलने देने तथा दुकानों की लोकेशन निर्धारित करने की एवज में वृत-बयाना जिला भरतपुर का आबकारी निरीक्षक पुनीत शर्मा द्वारा अपने दलाल श्यामवीर सिंह त्यागी के माध्यम से मंथली के रूप में एक लाख रुपये रिश्वत राशि मांग रहा है। एसीबी भरतपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक पुनीत शर्मा को उसके दलाल श्यामवीर सिंह त्यागी के माध्यम से परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।





