राजस्थान

राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, चार फरवरी तक करें आपत्ति

Kunti Dhruw
31 Jan 2022 4:45 PM GMT
राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, चार फरवरी तक करें आपत्ति
x
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा, 2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा, 2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB VDO Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर, 2021 को किया गया था। उत्तर कुंजी को प्रश्नपत्र के सभी सेट- 106 ए, 106 बी, 106 सी और 106 डी के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 3896 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
RSMSSB VDO Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
RSMSSB की ओर से जारी की गई ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती की उत्तर कुंजी अंतरिम है। आयोग की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 2 से 4 फरवरी, 2022 के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
RSMSSB VDO Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Latest Updates के सेक्शन में जाएं।

3. अब RSMSSB VDO answer key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

6. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।


Next Story