राजस्थान

अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी प्रकरण में एक और बड़ा एक्शन, डॉ भंडारी को पद से हटाया

Tara Tandi
8 May 2024 11:00 AM IST
अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी प्रकरण में एक और बड़ा एक्शन, डॉ भंडारी को पद से हटाया
x
जयपुर । राज्य सरकार ने मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी जारी होने के प्रकरण में एक और बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार ने डॉ सुधीर भंडारी को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन के सुचारू संचालन के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि राज्य सरकार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लगातार एक्शन ले रही है। इससे पहले एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा एवं अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा को पद से हटाया गया था।
Next Story