राजस्थान

वार्षिक निरंकारी संत समागम 28 अक्टूबर से होगा

Admin Delhi 1
19 Sep 2023 10:30 AM GMT
वार्षिक निरंकारी संत समागम 28 अक्टूबर से होगा
x

भीलवाड़ा: सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित की ओर से 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवा का शुभारंभ सोमवार को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा पर किया। इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम 28, 29 व 30 अक्टूबर को होगा।

स्थानीय जोनल इंचार्ज संत जगपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल कार्यकारिणी समिति के सदस्य, केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्य, सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक तथा भीलवाड़ा सहित दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी युगल का स्वागत किया। सतगुरु माता ने कहा कि सेवा केवल तन से न होकर जब सच्चे मन से की जाती है, तभी वह सार्थक होती है। सतगुरु माता ने सेवाभाव का महत्व बताया।

Next Story