राजस्थान
Ajmer जिले के किशनगढ़ में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
Tara Tandi
22 Jan 2025 7:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान बुधवार को गृहक्षेत्र किशनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजारेडी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्री चौधरी ने विद्यालय परिसर में सांसद कोष सहित विभिन्न मदों से निर्मित हुए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य आप जैसे होनहार विद्यार्थियों के हाथों में है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन का पालन करना ही सफलता का मूलमंत्र है। आपका परिश्रम न केवल आपके परिवार बल्कि राष्ट्र को भी गौरवान्वित करेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन नई सुविधाओं से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
TagsAjmer जिलेकिशनगढ़ आयोजितवार्षिकोत्सव कार्यक्रमAjmer districtKishangarh organizedannual festival programजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





