राजस्थान
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन
Shantanu Roy
25 Jan 2023 11:42 AM GMT

x
बड़ी खबर
जालोर। जालोर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 146 विद्यार्थियों और 10 भामाशाहों को स्कूल में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद अतिथियों व भामाशाहों का स्वागत किया गया। जालौर के भामाशाह बलवंत राज ने 13 लाख 50 हजार लाख की लागत से विद्यालय में पुस्तकालय भवन का निर्माण करवाया। साथ ही पुस्तकालय में फर्नीचर की व्यवस्था करने की भी घोषणा की है। विद्यालय में विभिन्न प्रकार से योगदान देने वाले दस भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्नों ने सांस्कृतिक गीतों पर अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। सरस्वती वंदना, बंदिया रे बंदिया, रंगीलो सावन, सारे जहां से अच्छा, सोलो डांस, ग्रुप सॉन्ग की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी चुन्नी लाल परिहार, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीराम गोदारा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अंबालाल व्यास, बीडीओ सावलाराम चौधरी, प्राचार्य सुनील ठाकुर सहित स्कूल स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Next Story