राजस्थान

वन्दे मातरम् सेवा संस्थान के मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा

Ashwandewangan
12 Jun 2023 8:44 PM IST
वन्दे मातरम् सेवा संस्थान के मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा
x

भीलवाड़ा । वन्दे मातरम् सेवा संस्थान के पदाधिकारियो की मासिक बैठक अध्यक्ष उदयलाल भडाणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संस्थान के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षो की घोषणा की गई। संस्थान के प्रवक्ता लाल कृष्ण सेन ने बताया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर उदय सिंह,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष लेहरु लाल गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद गाडरी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष सांवर लाल भील, एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल धोबी, रक्तवीर सेना प्रमुख मुकेश गुर्जर, हिन्दु जागृति अभियान प्रमुख गोपाल गुर्जर एवं सोशल मीडिया प्रभारी लादू सिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, लोकेश बिड़ला, भैरू सिंह सोलंकी, सुरेश धाकड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story