राजस्थान

अनिल जांदू तेजवीर सेना के बने प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता

Ashwandewangan
15 Jun 2023 9:58 AM IST
अनिल जांदू तेजवीर सेना के बने प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता
x

हनुमानगढ़। राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश सचिव अनिल जांदू ने राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश सचिव पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनको अब रालोपा से संबंधित राष्ट्रीय तेजवीर सेना में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलसुख चौधरी द्वारा अनिल जांदू को राष्ट्रीय तेजवीर सेना में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पूरे बीकानेर संभाग के जाट समाज ने स्वागत किया है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जांदू ने बताया कि वीर तेजा सेना के नियम अनुसार समाज में समरसता तथा भाईचारे की भावना से संगठन की गतिविधियां तेज होंगी। गौरतलब है कि अनिल जांदू युवा जाट मंच भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story