
x
चूरू। चूरू में पति द्वारा डांटे जाने से नाराज पत्नी ने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में महिला को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर सिपाही अनीता अस्पताल चौकी से वार्ड पहुंची। जिन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
गोगसर निवासी कुन्नाराम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी ममता (22) को घर के काम के लिए फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने खेत में रखी सरसों की फसल में दिया कीटनाशक खा लिया। जिससे उसे उल्टी होने लगी। परिजनों के पूछने पर उसने जहर खाने की बात कही। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पति कुन्नाराम ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। उनकी 2 बेटियां भी हैं। फिलहाल विवाहिता अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज जारी है। वहीं इस मामले में पति की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है.
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story