राजस्थान

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति मामला, न्यायालय के आदेश पर प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज

Admin4
30 Sep 2023 11:08 AM GMT
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति मामला, न्यायालय के आदेश पर प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज
x
जयपुर। पावटा प्रागपुरा के वार्ड 12 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति को लेकर कोर्ट इस्तगासे से प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित ने मामले में बताया कि जिस कैंडिडेट का चयन किया गया है वह इस वार्ड की नहीं है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए इस वार्ड का होना आवश्यक है।
पीड़िता गुड्डी देवी ने नगरपालिका और सीडीपीईओ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए फर्जी दस्तावेज से नियुक्ति देने की बात कहीं है। महिला ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आए आवेदन में विभाग ने दो को ही पात्र माना था। जिसके बाद जिस आवेदक का चयन किया गया है, वहीं यहां की मूल निवासी नहीं है। उसने फर्जी डॉक्यूमेंट पेश किए है।
महिला ने बताया कि नगरपालिका पावटा प्रागपुरा में भी दो बार आरटीआई लगाकर इस मामले की सत्यापित प्रति मांगी गई, लेकिन नगरपालिका ने आज तक इसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद प्रागपुरा थाने में शिकायत दी लेकिन यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिला एवं बाल विकास परियोजन अधिकारी धर्मिष्ठा ने बताया कि चयन प्रक्रिया को सर्कुलर के हिसाब से जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Next Story