राजस्थान

राज्य में अराजकता का माहौल, कानून व्यवस्था चौपट: मटलाना

Admin Delhi 1
13 Dec 2022 2:34 PM GMT
राज्य में अराजकता का माहौल, कानून व्यवस्था चौपट: मटलाना
x

लालसोट: भाजपा की जन आक्रोश यात्रा सोमवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर डिडवाना से पूजा अर्चना के बाद राजोली, इन्दावा, खटूम्बर एवं पपलाज माता मंदिर घाटा पहुंची। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरकेश मटलाना, यात्रा संयोजक सतपाल मीणा, रामबिलास डूंगरपुर, विधानसभा विस्तारक नरेश योगी, रूपसिंह मीणा देहात अध्यक्ष, भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष टीकाराम इन्दावा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामजी लाल डोई, शंभूलाल कुईवाला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित करते कांग्रेस सरकार की विफ लताओं एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को रूबरू कराया।

उन्होंने कहा कि प्रदेशसरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसानों का कर्ज माफी का चुनावी वायदा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्र में कराए विकास कार्य गिनातेकहा कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। जन यात्रा के दौरान राम खिलाड़ी मीणा मंडल अध्यक्ष, भंवर सिंह मंडल अध्यक्ष, बलराम बैरवा, बाबूलाल बिदरखा, सुषमा चौधरी, विमला जंगम, रेखा सैनी, रेखा सेन, पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन लाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र सैनी, बच्चन सिंह गुर्जर, जिला परिषद सदस्य श्री नारायण मीणा, चंदनमल सरपंच, सुवालाल गुर्जर, जगराम मीणा गोल, मीठा लाल मीणा सरपंच प्रतिनिधि राजोली, बाबू शंकर शर्मा, मोतीलाल शाहजहांनपुरा सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों में कांग्रेस सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार, कुशासन एवं वादाखिलाफी पर सरकार को जमकर कोसा। सोमवार को जन आक्रोश यात्रा का आंतरिक क्षेत्र में जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया।

Next Story