राजस्थान

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में एक महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
14 Feb 2023 9:43 AM GMT
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में एक महिला की हुई मौत
x

अजमेर न्यूज: अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा सामने आया। मांगलियावास से पिसांगन के रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जेएलएन अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। हादसे को लेकर मांगलियावास थाना पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को मांगलियावास से पिसांगन की ओर जाते समय पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, लेकिन मौके से फरार हो गया. हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृछियावास गांव निवासी चंद्रमणि (49) पत्नी दामोदर सोनी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनके शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। मृतक चंद्रमणि अपने पति के साथ अपने घर जा रही थी।

हादसे में घायल जेठाना गांव निवासी छोटू दास की पत्नी गीता देवी (45) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गीता देवी अपने पोते के साथ बाइक पर घर से नमकीन फैक्ट्री जा रही थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस अस्पताल की मोर्चरी पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story