राजस्थान

महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

SHIDDHANT
17 April 2026 11:28 PM IST
महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
x
अतुल राठी संयोजक
Bhilwara भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में होने वाले महेश नवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हरनी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिला मंडल, युवा मंडल एवं विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आगामी महेश नवमी को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष केदार गगरानी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी व राधेष्याम सोमानी, जगदीश कोगटा, रमेश राठी, राजेन्द्र कचोलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की बैठक में सर्वसम्मति से महोत्सव के सफल संचालन हेतु संयोजक एवं सह-संयोजक का मनोनयन किया गया।


जिसमें अतुल राठी को संयोजक, सुरेश बिरला, केजी राठी तथा अर्चित मून्दडा को सह-संयोजक मनोनित किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज की उन्नति और आयोजन की सफलता के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में सबसे पहले पिछले वर्ष आयोजित महेश नवमी महोत्सव की समीक्षा की गई। इसमें आयोजन की सफलताओं और कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि इस वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाया जा सके। मंत्री संजय जागेटिया ने बताया की बैठक में पार्षद राधेश्याम सोमानी, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, राजेन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, सुभाष बाहेती, दिनेश बांगड¬, रामनिवास समदानी, राहुल डाड, सहित उपस्थित कई सदस्यों ने सुझाव दिया कि इस बार कार्यक्रम को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन के एक कमेटी बनाई गई। वहीं युवा मंडल के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया।

समाज के वरिष्ठजनों ने अपने संबोधन में कहा कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर कार्य करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि तैयारियों की समीक्षा की जा सके और आवश्यक सुधार समय रहते किए जा सकें। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में प्रहलाद राय लढ़ा, सत्येन्द्र बिरला, ओम प्रकाश गटयानी, रामकिशन सोनी सुशील मरोटिया, राजेन्द्र पोरवाल अभिजीत सारडा, प्रहलाद नुवाल, गोपाल नराणीवाल, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, राजेन्द्र तोषनीवाल, वीणा मोदी, विनिता तोषनीवाल, अंकित लाखोटिया सहित विभिन्न क्षेत्रिय सभा, महिला मंडल, युवा संगठन के अध्यक्ष मंत्री के साथ ही समाज के गणमान्य नगारिक मौजूद रहे।
Next Story