राजस्थान

बीकानेर में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ, त्वचा और बालों का होगा उपचार

Admindelhi1
26 Nov 2026 1:08 PM IST
बीकानेर में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ, त्वचा और बालों का होगा उपचार
x
आयुर्वेद चिकित्सा में नवाचार की पहल, बीकानेर के राजकीय महाविद्यालय में नई सुविधा

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ किया। इस इकाई के माध्यम से त्वचा, बाल और सौंदर्य संबंधी समस्याओं के लिए आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समझने और मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इस पहल को आयुर्वेदिक चिकित्सा, अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नई इकाई का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों के लिए आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Next Story