राजस्थान

सहरावदा फोरलेन पर आम से भरा ऑटो पलटा, एक घायल

Admin Delhi 1
17 July 2023 2:35 PM IST
सहरावदा फोरलेन पर आम से भरा ऑटो पलटा, एक घायल
x

कोटा न्यूज़: रामगंजमण्डी क्षेत्र के सहरावदा के समीप नेशनल हाईवे 52 फोरलेन पर रविवार को कच्चे आम से भरा एक तिपहिया ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुचीं और घायल व्यक्ति को मोड़क अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार एक तीन पहिया ऑटो कोटा से कच्चे आम भरकर भवानीमंडी जा रहा था। ऑटो ड्राइवर दिनेश ने शराब का सेवन कर रखा था जिस कारण ड्राइवर ऑटो को तेज रफ्तार में चला रहा था।

तेज रफ्तार के कारण ऑटो अचानक सहरावदा फोरलेन पर अनियंत्रित हुआ और पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे, जिसमें मध्यप्रदेश के आलोट निवासी सुरेंद्र सिंह को चोटें आई। जिसे एम्बुलेंस से मोड़क अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ऑटो पलटने से कच्चे आम रोड़ पर फेल गए, फिलहाल घायल व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Next Story