राजस्थान

अमरीकी दूतावास अधिकारी एपलगार्थ ने की डी.बी. चौधरी से मुलाकात

Admin Delhi 1
16 Feb 2023 8:03 PM IST
अमरीकी दूतावास अधिकारी एपलगार्थ ने की डी.बी. चौधरी से मुलाकात
x

अजमेर: अमरीकी दूतावास के पॉलिटिकल अफेयर्स के फर्स्ट सेक्रेटरी गैरी बी.एपलगार्थ और सीनियर एडवाइजर ए.सुकेश ने बुधवार को अजमेर स्थित 'दैनिक नवज्योति' कार्यालय में नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी से मुलाकात की। एपलगार्थ ने चौधरी से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर और सियासी समीकरण पर चर्चा की। चौधरी ने इस मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य के राजनीतिक हालातों से अवगत कराया। साथ ही कृष्णगोपाल कालेड़ा का निर्मित च्यवनप्राश भी उन्हें भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि वे हर बार लोकसभा चुनाव से पूर्व भावी सरकार से जुड़ी संभावनाओं को तलाशने के लिए चौधरी से चर्चा कर राजनीतिक परिदृश्य के बारे में जानकारी लेते हैं।

Next Story