राजस्थान

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

Tara Tandi
28 Aug 2023 7:39 PM IST
अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त
x
अम्बेडकी डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत जिला मुख्यालयाें पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के राजकीय महाविद्यालयों के केवल शैक्षिक पाठ्यक्रमों (कला, विज्ञान, एवं वाणिज्य संकाय के लिए) में अध्ययनरत छात्रों के लिए आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत 2000 रूपए प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह के लिए) दी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण के अधिकारी श्री एजाज अहमद ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्र द्वारा एसएसओ आईडी एवं एसजेई राजस्थान पर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
Next Story