राजस्थान

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो गेम्स में अलवर के अभिजीत और मंजीत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Admin Delhi 1
26 July 2023 5:49 AM GMT
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो गेम्स में अलवर के अभिजीत और मंजीत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
x

अलवर न्यूज़: अलवर भारतीय विश्वविद्यालयी टीम में चयनित होकर अलवर के दो युवा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो गेम्स में भाग लेने के लिए चीन जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता चीन के चेंगडू शहर में 28 जुलाई से शुरू होगी। इनमें अभिजीत बाल्यान का चयन 87 किलो से कम भार वर्ग के लिए और मंजीत चौधरी का चयन 80 किलो से कम भार वर्ग के लिए किया गया है। दोनों की चयन अमृतसर में हुई चयन प्रतियोगिता से हुआ है। टीम में कुल आठ लड़के व 8 लड़कियां चुनी हैं। आठ लड़कों की टीम में दो अलवर के हैं। इन्हें कोच उत्तम सैनी ने प्रशिक्षित किया है।

मनु मार्ग निवासी अभिजीत बाल्यान (24) ने बताया कि उनका चयन पूर्व में भी ताइक्वांडो की भारतीय विश्वविद्यालयी टीम के लिए हुआ था। कोरोना के कारण प्रतियोगिता नहीं हो सकी। यह प्रतियोगिता दो साल में एक बार होती है। उन्होंने नेशनल स्तर पर विश्वविद्यालयी टीम में सिल्वर मेडल जीता। उनके पिता स्वर्गीय राजीव कुमार बाल्याण भी एयरफोर्स में कबड्डी के खिलाड़ी थे। माता छाया सिंह रामगढ़ के पिपरोली के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। वहीं मनु मार्ग निवासी मंजीत चौधरी का चयन भी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो के लिए हुआ हैं।

मंजीत ने बताया कि उनके पिता का स्व. हुकुम सिंह (24) किसान थे। माता बलकेश देवी गृहिणी हैं। वे अपने छोटे भाई को ताइक्वांडो सीखने छोड़ने जाते थे। वहीं से उन्हें भी शौक लग गया। पंजाब के जालंधर विश्वविद्यालय की ओर से ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उन्होंने नेशनल विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षण शिविर के बाद उनका चयन भारतीय विश्वविद्यालयी टीम के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि खेल के लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया। इसके बाद पहले जिला, प्रदेश, स्कूल, कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के लिए खेले। कोच उत्तम सैनी ने बताया कि अलवर के दो खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए होना बड़ी उपलब्धि है। अभिजित बाल्यान व मंजीत चौधरी।

Next Story