राजस्थान

Alwar: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने जहर खाकर दी जान

Admindelhi1
14 Feb 2025 3:26 PM IST
Alwar: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने जहर खाकर दी जान
x

अलवर: गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में नीट की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक ने शादी के दबाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फारूक (अयूब खान पुत्र) के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह करीब 12 दिन पहले घर आया था, जहां उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर जल्दी शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि वह इकलौता वारिस है। हालांकि, फारूक पहले NEET परीक्षा पास करना चाहता था और फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं था।

परिवार को संदेह है कि शादी के दबाव के चलते उसने जहर खाया होगा। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक के चाचा ने कहा कि फारूक अपने पिता का एकमात्र वारिस था, यही वजह है कि परिवार चाहता था कि वह शादी कर ले और घर पर ही रहे। लेकिन किसी को यह अहसास नहीं था कि शादी के दबाव के चलते वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

Next Story