राजस्थान

Alwar: सीए शाखा में महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ

Admindelhi1
28 Jun 2024 7:46 AM GMT
Alwar: सीए शाखा में महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ
x

अलवर: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीए सप्ताह के दौरान गुरुवार को सीए शाखा में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय महिलाओं को सशक्त बनाना, राष्ट्र को सशक्त बनाना था। सीए ब्रांच के चेयरमैन आकाश सिंघल ने महिला सदस्यों का स्वागत किया। अंत में शाखा सचिव एवं सीकेएएसए चेयरमैन सीए नितिन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम की संयोजक कोषाध्यक्ष सीए प्रियंका अरोड़ा थीं। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य सीए पुष्पा पलावत, सीए अमित अग्रवाल सहित सीए महिला सदस्य उपस्थित रहीं। शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लटकाए जाएंगे।

Next Story