
अलवर: अलवर के कठूमर विधानसभा से चार बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता बाबूलाल बैरवा (73) का जयपुर में निधन हो गया। वे पिछले 13 दिनों से बीमार चल रहे थे और जयपुर में इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही कठूमर, खेड़ली और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया।
बाबूलाल बैरवा राजस्थान की राजनीति के एक अनुभवी और जमीनी नेता थे। वे कठूमर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए और लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे।
बाबूलाल बैरवा चार बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे:
1980–1985 (पहली बार निर्दलीय विधायक)
1985–1990 (कांग्रेस)
2008–2013 (भाजपा)
2018–2023 (कांग्रेस)
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न दलों के साथ रहते हुए भी क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाए रखी।





